The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

UncategorizedChhattisgarhCrime

किशोरों के बीच हुई चाकूबाजी में एक लड़के के पेट की अतड़ी आया बाहर,अस्पताल में चल रहा है इलाज

Spread the love

रायपुर । रायपुर के कबीर नगर में रविवार की देर रात चाकूबाजी में एक किशोर गंभीर रुप से घायल हो गया। चाकू लगने से युवक के पेट की अतड़ी बाहर आ गया। उसके दोस्तों की मदद से उसे इलाज के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक गोगांव थाना गुढ़ियारी रायपुर नीरज बंजारे पिता संतोष उम्र 15 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रार्थी 26 जून की देर रात खुशी कलोनी सीतानगर गणपति स्कूल छन्नू सिंह घर पास कबीर नगर में अपने दोस्त अजीत मलिक योगेश निषाद के साथ घूमने सीता नगर गया था, णपति स्कूल छन्नू सिंह के घर पास सीसी रोड में कुछ लड़के उसके दोस्त प्रेम सागर को हाथ मुक्का से मारपीट कर रहे थे, जिसे मना किया तो आरोपी 16 वर्ष तू कौन होता है बीच में आने वाला कहकर अपने हाथ में रखे चाकू से जान से मार डालूंगा कहकर प्राण घातक हमला कर पेट में चाकू मार दिया। जिससे अंतड़ी बाहर निकल गया है। चाकू लगने से वह वही गिर गया,किशोंर के दोस्तों ने उसे तत्काल रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलजा चल रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *