The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

नुपूर शर्मा के सपोर्ट में इंटाग्राम पर पोस्ट डालने पर मिली जान से मारने की धमकी

Spread the love

दुर्ग। भिलाई के कुम्हारी इलाके में रहने एक युवक को नुपूर शर्मा के पक्ष में इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालने के बाद उसे मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मिली है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने मोबाइल फोन धारक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। घटना की रिपोर्ट 1 जुलाई को कुम्हारी थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड 11, कैलाश नगर कुम्हारी निवासी राजा जगत 22 वर्ष ने कुम्हारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 12 जून को अपने इंस्टाग्राम आईडी से एक पोस्ट डाला था, जिसमें नुपूर शर्मा का सपोर्ट किया गया था,जिसके रिप्लाई देने पर उसे दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी भरा मैसेज आया जिसमें उसे शुक्रवार तक जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी देने वाले व्यक्ति का नाम कासिफ है जो कि रायपुर का निवासी है। प्रार्थी रायपुर के लाल गंगा काम्पलेक्स में नौकरी करता, इस घटना के बाद वह डर से अपने काम पर नही जा पा रहा है। मोबाइल फोन धारक 8815912131 के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *