The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पुलिस को​ मिली बड़ी सफलता,लाखों के गांजे के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

Spread the love

गरियाबंद। फरार गांजा तस्कर को 24 घंटे के भीतर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल मामला थाना छुरा क्षेत्र का है 3 अक्टूबर को थाना छुरा प्रभारी को मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु वर्तमान छुरा प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में तत्काल ग्राम कोसमी नवापारा के तिराहा पर पहुंचकर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक सेंट्रों कार क्रमांक सीजी 04 एनजी 4134 से एक व्यक्ति उड़ीसा प्रांत से गांजा भरकर ग्राम कोसमी की तरफ आ रहा हैं कि जिले के घेराबंदी किया गया जहां मुखबिर के बताये अनुसार ग्राम चुरकीदादर की तरफ से आती हुई एक सफेद रंग के सेन्ट्रो कार के चालक द्वारा पुलिस को सामने देखकर वाहन को रोड पर ही छोड़कर वाहन की चाबी लेकर फरार हो गया था जहां मौके पर छुरा पुलिस टीम द्वारा वाहन का तलाशी कर वाहन के अंदर से पांच प्लास्टिक बोरी में 44 पैकेट में कुल 73.370 किलो ग्राम गांजा मादक पदार्थ कीमती 7,37,700 व गाड़ी के ड्राईवर सीट के बाजू वाली सीट के नीचे एक काला रंग के बैंग के अंदर एक देशी पिस्टल , एक नग मैगजीन व चार नग जिंदा कारतूस कीमती 15,000 रूपये को बरामद कर वाहन क्रमांक सीजी 04 एनजी 4134 कीमती 4,00000 रूपये को जप्त कर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना छुरा में मामला पंजीबद्ध कर पता तलाश की जा रही थी। अज्ञात आरोपी की जप्त वाहन से मिले सुराग से पतासाजी करते हुए करते हुए अलग अलग स्थान पर छापामार कार्यवाही कर आरोपी को हिरासत में लेकर धारा 20 ख ( ii ) नारकोटिक एक्ट एवं धारा 25 ,आर्म्स एक्ट के तहत् न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । गिरफ्तार आरोपी मुकेश साहू पिता शंकर साहू 32 वर्ष एमजी नग वार्ड क्रमांक 16 कांकेर थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *