The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

रोड एक्सीडेंट में बाइक सवार की मौत,टाटा एस वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

Spread the love

रायपुर।राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में टाटा एस वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने वाहन चालके खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को दुर्गा मंदिर के पास रिंग रोडनंबर 01 रायपुर के पास बाइक सवार सुदीप कुमार पाण्डेय पिता अशोक पाण्डेय उम्र 35 साल निवासी प्रगति विहार थाना टिकरापारा रायपुर की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच पोस्टमार्टम पंचनामा किया। वहीं मौके पर जाकर जांच करने तथा गवाहों से लिये गए बयान में पता चला कि 13 जुलाई की सुबह करी 11.30 बजे मृतक सुदीप कुमार सुजुकी एक्सेस बाइक से जा रहा था तभी तेज रफ्तार टाटा एस वाहन क्रमांक सीजी 04 एच एस 0976 के चालक ने लापरवाही पूर्वक ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया,जिससे उसकी मौत हो गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *