The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

रविशंकर सागर जलाशय गंगरेल बांध भरा 93 प्रतिशत, बांध से छोड़ा गया 10 हजार क्यूसेक पानी, खोले गए 14 गेट

Spread the love

”वैभव चौधरी ​की रिपोर्ट”

धमतरी। जिले में हो रही लगातार बारिश के मद्देनजर रविशंकर सागर जलाशय गंगरेल बांध में 93 प्रतिशत पानी भर गया है। कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग रूद्री ए.के पालड़िया ने बताया कि आज दोपहर तीन बजे बांध के 14 गेट खोलकर कुल 10 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। उन्होंने बताया कि बांध के 14 गेट खोलकर कुल 10 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसमें से 7800 क्यूसेक पानी रेडियल गेट के जरिए और 2200 क्यूसेक पानी 10 मेगावॉट बिजली निर्माण हेतु इलेक्ट्रिक बोर्ड के लिए छोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि बांध कैचमेंट एरिया से 37 हजार क्यूसेक पानी आ रहा है। कलेक्टर पी.एस.एल्मा के निर्देशानुसार जल संसाधन, राजस्व और पुलिस विभाग के अमले द्वारा नदी के आसपास के 45 गांवों में पानी छोड़ने संबंधी मुनादी कर सतर्क किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *