The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

नाबालिग बेटा घर से लापता, नशे का है आदी,गुमशुदगी का मामला दर्ज

Spread the love


रायपुर। राजधानी रायपुर के देवेन्द्रनगर इलाके में एक नशेड़ी लड़के के लापता हो जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक मेनका बाघ पति स्व.शंकर बाघ उम्र 45 वर्ष निवासी त्रिमुर्ति नगर वार्ड क्रमांक 06 थाना देवेन्द्र नगर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रार्थिया का बेटा 17 साल 9 माह 20 जुलाई की रात 3 बजे बिना बताए घर से कही चला गया वह नशे का आदी है।
घटना की रिपोर्ट पर देवेन्द्रनगर थाना पुलिस ने लड़का नाबालिक होने तथा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाने की संभावना होने पर तथा माननीय सुप्रीम कोर्ट के गाईड लाईन अनुसार अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 363 IPC का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *