Monday, November 9, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

बाइक से घर जा रहे मां बेटे को ट्रक ने मारी ठोकर, हादसे में मां की मौत बेटा घायल

Spread the love

रायपुर।राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद इलाके में 6 अगस्त को बाइक सवार मां बेटे को एक ट्रक में ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। हादसे में युवक घायल हो गया वही उसकी मां की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक राजेंद्र कुमार धृतलहरें ने मंदिर हसौद थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह 6 अगस्त को अपनी मां राजिम बाई धृतलहरें 40 वर्ष को बाइक पर बैठा कर लाभांडी से अपने घर ग्राम भोथीडही जा रहे थे तभी सुबह 8:30 बजे नवनिर्माण सी आर पी एफ ऑफिस के पास ग्राम पलावत में पहुंचे थे कि उसी समय आर्मी वाहन ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीबी 0369 के चालक ने अपने वाहन को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सामने से राजेंद्र कुमार जीत जाए किसके मोटरसाइकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया इस हादसे में राजेंद्र कुमार को हाथ पैर में गंभीर चोट आया है वहीं उसकी मां राजिम बाई की हादसे में मौत हो गई‌। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आर्मी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279 ,337, 304 ए के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor