The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

लखीमपुर हिंसा: क्राइम ब्रांच के सामने पेश नहीं हुआ आशीष मिश्रा, नेपाल भागने की आशंका

Spread the love

THEPOPATLAL उत्तर प्रदेश के लखीमपुर हिंसा मामले में मुख्‍य आरोपी आशीष मिश्रा घर पर नोटिस चस्‍पा होने के बावजूद आज वे क्राइम ब्रांच के सामने पेश नहीं हुआ है। क्राइम ब्रांच ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को सुबह 10 बजे उसे पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन आशीष क्राइम ब्रांच के सामने पेश नहीं हुआ।जानकारी के मुताबिक, आशीष मिश्रा के नेपाल भाग जाने की आशंका जताई जा रही है। मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा नेपाल बॉर्डर के समीप कहीं छिपा हो सकता है। दरअसल, गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के द्वारा इस मामले में जवाब-तलब किए जाने के बाद से उत्तर प्रदेश पुलिस आशीष मिश्रा के मामले एक्टिव दिखने लगी है। पुलिस, आशीष के घर भी गई। पुलिस आशीष को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *