The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

NationalChhattisgarhMISC

पुलिस स्मृति दिवस: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो टीम द्वारा कोरबा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि…

Spread the love

‘‘बीएन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। मातृभूमि की सेवा करते हुए कर्तव्य परायणता में शहादत देने अमर शहीद को श्रृद्धा-सुमन अर्पित करने प्रतिवर्ष 21अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1959 में आज ही के दिन भारत-चीन सीमा पर लद्दाख में हमारी मातृभूमि की एकता और अखंडता की रक्षा करते हुए हमारे 10 बहादुर पुलिसकर्मियों द्वारा अपने प्राणों की आहुति दी गई थी। उनके सर्वोच्च बलिदान को हर साल 21 अक्टूबर को राष्ट्र याद करता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कोरबा जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे कार्यक्रम के दौरान कोरबा जिले के कटघोरा ब्लॉक संरक्षक
दीपक शर्मा एवं दिब्येन्दु मृधा मिडिया ऑफिसर द्वारा अमर शहीद जवानों को पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया कार्यक्रम के अंत में कोरबा जिला के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, दर्री सीएसपी लितेश सिंह एवं थाना बालकों प्रभारी राकेश मिश्रा को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया स्थिति चिन्ह भेंट करते हुए जिले के कटघोरा ब्लॉक संरक्षक दीपक शर्मा,दिब्येन्दु मृधा मिडिया ऑफिसर एवं मीनूदास महंत करतला ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor