The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

दिवंगत नेता मनोज मण्डावी को युवा कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love

”नरेश भीमगज की रिपोर्ट”
कांकेर।
युवा कांग्रेस कांकेर के द्वारा 19 अक्टूबर को विधायक निवास कांकेर में भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मण्डावी के 16 अक्टूबर को हुए असामयिक निधन पर बुधवार को प्रातः 12 बजे श्रद्धांजलि सभा का का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर दिवंगत नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस दौरान युवा कांग्रेस ने नम आंखों से लोकप्रिय नेता मनोज मण्डावी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया तथा उनके छायाचित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित किये। युवा कांग्रेस कांकेर विधानसभा अध्यक्ष खोमेन्द्र उइके ने कहा कि मनोज मण्डावी जी मजबूत नेतृत्वकर्ता के साथ कुशल खिलाड़ी भी रहे वह युवाओं के बीच सदैव ही पसंदीदा नेता बने रहे, छत्तीसगढ़ ने एक होनहार नेता खो दिया है। अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी कांकेर ग्रामीण रोमनाथ जैन ने कहा आदिवासियों के विकास के लिए सदैव तत्पर रहे और दबंग नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष खोमेन्द्र उइके, अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी कांकेर ग्रामीण रोमनाथ जैन, जिला उपाध्यक्ष शादाब खान, जिला उपाध्यक्ष सत्यार्थ करायत, शिवांकित श्रीवास्तव, सुरेश नाग, सद्दाम हुसैन, विनय ठाकुर, निरंजन भास्कर, निशांत साहू, प्रदीप साहू, मण्डी उपाध्यक्ष महेन्द्र यादव सहित युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *