Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

ये क्या त्यौहार के दिन ही औपचारिता पूरी करने होटल व मिठाई दुकान पहुँच गई खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा । कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण करने त्यौहार के दिन ही होटल व मिठाई दुकानों में औपचारिता पूरा करने पहुच गई। जिला के अंतर्गत संचालित मिठाई दुकान, होटल, किराना दुकान सहित विभिन्न खाद्य पदार्थ के प्रतिष्ठानों में विक्रय के लिए उपलब्ध खाद्य पदार्थों गुणवत्ता की जांच करने कम से कम एक सप्ताह पहले ही टीम को होटल व मिठाई दुकानों में पहुँचना चाहिए था। ताकि समय पर क्वालिटी की जांच हो सके। सैम्पल लेने आज पहुँची है और रिपोर्ट आएगी तक लोग मिठाई खा भी चुके होने। ऐसे में जिला प्रशासन को जल्द निर्देश करना था ताकि टीम जल्द निरीक्षण में निकलती। कई तो त्यौहार आने के बाद निरीक्षण में निकले टीम पर सवाल उठा रहे है कि पर्व आते ही वसूली के चक्कर मे टीम जांच में निकली है। आज टीम ने जोधपुरी मिष्ठान पोड़ी से काजू कतली, जोधपुरी रेस्टोरेंट सहसपुर लोहारा से कलाकंद, सूरज किराना सहसपुर लोहारा से बेसन और सूजी, मिश्रा होटल पंडरिया से पेड़ा, जोधपुरी रेस्टोरेंट कवर्धा से कुंडा का सैंपल, न्यू कल्पना रेस्टोरेंट से खोवा, कल्पना प्योर वेज रेस्टोरेंट से कलाकंद, जयसवाल होटल से पेड़ा, जोधपुरी स्वीट्स बोड़ला से बूंदी का लड्डू, जयसवाल जलपान गृह बोड़ला सोन पापड़ी और शिव होटल पंडरिया से पेड़ा का सेंपल लिया गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा खाद्य करोबारकर्ताओं को प्रतिष्ठान में स्वच्छता रखने, फ्रेश मिठाइयां तैयार करने, मिथ्या छाप व अमानक खाद्य का विक्रय नहीं करने, खुले में खाद्य तेल का विक्रय नहीं करने सहित आवश्यक निर्देश दिया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor