The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

ब्रेकिंग :नाजायज संबंध के चलते कांग्रेस नेता के भतीजे की हत्या,रेलवे पटरी के पास करीब साढ़े 4 फीट की गहराई में युवक का शव बरामद,तीन आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर में हुए कांग्रेस नेता के भतीजे के हत्या का खुलासा हो गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी फिरोज खान, विश्वनाथ और करीम खान को गिरफ्तार किया है। करीम खान ने बेटी के साथ नाजायज संबंध की वजह से युवक की हत्या की गई थी। करीम खान ने फिरोज खान को हत्या का जिम्मा दिया था। बहरहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उरला गांव में 21 वर्षीय युवक वाहजुद्दीन उर्फ बाबु 25 सितंबर से लापता था। परिजनों ने पुलिस थाने में जाकर रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। 40 दिनों तक परिजन थाना का चक्कर काटते रहे। काफी जांच पड़ताल के बाद तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने जमीन खुदवाकर शव बरामद किया।आरोपियों ने हत्या कर गड्ढे में शव को दफना दिया था। हत्यारों ने मुख्य सड़क से लगभग आधा किलोमीटर अंदर शव को दफनाया था। यह घटना स्थल रेलवे पटरी के पास दुर्गम रास्ते में पड़ता है। करीब साढ़े 4 फीट की गहराई में युवक का शव बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के चाचा ने भी उरला पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं परिजनों सहित ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का यह आरोप था कि 45 दिनों तक उरला थाना ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *