The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

सिम्स में स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश शुरू, पीजी की 10 सीटों का आबंटन

Spread the love

रायपुर। बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (CIMS) में स्नातकोत्तर छात्रों का प्रवेश शुरू हो गया है। वहां अलग-अलग विभागों में पीजी की दस सीटों का आबंटन कर दिया गया है। इनमें मेडिसीन, पीडियाट्रिक्स और एनेस्थिसिया की दो-दो तथा डर्मेटोलॉजी, ऑप्थेल्मोलॉजी, ईएनटी और माइक्रोबायोलॉजी की एक-एक सीट शामिल है। पीजी कक्षाओं में डॉक्टरों के प्रवेश से सिम्स में मरीजों के इलाज में मदद मिलेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor