The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

ब्रेकिंग :होटल के सामने बेच रहा था अवैध शराब ,191 पौव्वा देसी शराब जब्त

Spread the love

”संजय चौबे”
बालोद।
बालोद थाना क्षेत्र अवैध शराब बेचने की सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति पकड़ उसके कब्जे से 191 पौव्वा देसी शराब जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 /2 के तहत कार्रवाई की गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक 11 दिसंबर रविवार को बायपास पड़कीभाट रोड योगी भोजनालय के सामने अवैध शराब बेचने की सूचना पर पहुंच पुलिस ने घेरा बंदी कर एक व्यक्ति गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तरूणनाथ योगी उम्र 34 वर्ष पिता मनीराम अन्ना निवासी कुन्दरूपारा बालोद बताया।उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक काला रंग का बैग व एक नीला रंग का थैला जिसमें राजश्री पान मसाला लिखा हुआ में रखा 191 नग पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180 ML भरी हुई सीलबंद हालत में जुमला 34.380 बल्क लीटर कुल कीमती 15,280 रूपये, एवं शराब बिक्री नगदी रकम 3200/- रूपये, कुल जुमला रकम 18,480 रूपये को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *