The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रेमी जोड़े ने खाया ज​हर युवक की मौके पर मौत प्रेमिका अस्पताल में भर्ती

Spread the love

धमतरी। जिले के परखंदा में प्रेमी युगल ने जहर खा लिया है। प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रेमिका को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल कुरूद में भर्ती कराया गया है।घटना की जानकारी मिलते ही कुरूद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह परखंदा के लोगो ने गांव के गौठान के पास युवक और युवती को पडे़ हुए देखा। जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक कलेश्वर यादव पिता रमेश की मौत हो गई थी। वही प्रेमिका इतेन्द्री की सांसे चल रही थी जिसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *