The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

बाइक पर पत्नी को ले जा रहे पति की मदद को आगे आया प्रशासन

Spread the love

कवर्धा। जिले के ग्राम नगवाही की एक मार्मिक तस्वीर ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया। तीन साल से थायराइड कैंसर से जूझ रही अपनी पत्नी कपूरा मरकाम को इलाज के लिए एक लाचार पति, समलू सिंह मरकाम, बाइक पर लकड़ी की पटिया बांधकर बनी चारपाई पर लिटाकर गांव-गांव घूम रहा था। जब यह दर्दनाक तस्वीर सामने आई। तब प्रशासन हरकत में आया। जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कैंसर पीड़िता कपूरा मरकाम को बेहतर इलाज के लिए रायपुर के उच्च चिकित्सालय रेफर किया, जहां अब विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। समलू सिंह मरकाम ने बताया कि अब उसे उम्मीद है कि उसकी पत्नी ठीक हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भले ही मदद देर से मिली, लेकिन अब प्रशासन ने सहयोग किया है और मीडिया ने उनकी आवाज ऊपर तक पहुंचाई, जिससे उनकी पीड़ा राहत में बदल रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor