Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

चार लाख के तार की हुई चोरी

Spread the love


कांकेर। भानुप्रतापपुर-पखांजुर 132 केवी सेकेंड सर्किट लाइन कार्य स्थल से चार लाख रुपए मूल्य का एक एसीएसआर पैंथर कंडक्टर तार का ड्रम चोरी हो गया है। यह ड्रम ग्राम पीवी 34 प्रेमनगर स्थित हरि मंदिर के मैदान में रखा गया था। सुपरवाइजर की शिकायत पर पखांजुर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फर्म मेसर्स देवश्री एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड, धमतरी, 132 केवी सेकेंड सर्किट भानुप्रतापपुर-पखांजुर लाइन का कार्य कर रही है। इस कार्य के लिए कंपनी ने कुल 17 एसीएसआर पैंथर कंडक्टर तार के ड्रम उक्त स्थान पर रखे थे । खेतों में फसल होने के कारण कार्य रुका हुआ था। धमतरी जिले के मोटर स्टेशन वार्ड निवासी भूपेंद्र गौतम (50 साल), जो कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं, ने 23 नवंबर को साइट निरीक्षण और सामान का मिलान करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पाया कि 17 ड्रमों में से एक एसीएसआर पैंथर कंडक्टर तार ड्रम क्रमांक 19 गायब था। इस ड्रम की लंबाई करीब 1568 मीटर थी और इसकी अनुमानित लागत 4 लाख रुपये है। स्थानिय स्तर पर पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति पिकअप वाहन में एक तार का ड्रम लोड करके ले जा रहा था। पूछने पर उसने ग्रामीणों को बताया कि वह अपना सामान ले जा रहा है। ग्रामीणों को सामान के बारे में जानकारी न होने के कारण उन्हें चोरी का संदेह नहीं हुआ । सुपरवाइजर भूपेंद्र गौतम की शिकायत पर पखांजुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) की धारा 303 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब अज्ञात चोर की तलाश कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor