Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सिम्स की बिगड़ी हुई चिकित्सा व्यवस्था को सुधारने के लिए,बड़ी प्रशासनिक सर्जरी शासन स्तर पर की गई

Spread the love

रायपुर। बिलासपुर सिम्स की बिगड़ी हुई चिकित्सा व्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए बड़ी प्रशासनिक सर्जरी शासन स्तर पर की गई है। सिम्स की डीन डाक्टर तृप्ति नगरिया को तबादले में रायपुर मेडिकल कालेज भेज दिया गया है। वही डाक्टर पुनीत भारद्वाज को एमएस से हटाते हुए उनके बदले डाक्टर नीरज शिंदे को एमएस बनाया गया है। अप्रत्याशित रूप से पैथोलॉजी डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. बीपी सिंह पर भी तबादले की गाज गिरी है। इससे पहले भी उनका तबादला किया गया था, लेकिन ऊपर स्तर पर अच्छी पूछ परख व पहचान होने पर वे फिर से सिम्स पहुंच गए थे। लेकिन इस बार उन्हें जगदलपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor