The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhState

ड्यूटी समय में 35 कर्मचारी नदारद, एसडीएम का नोटिस

Spread the love

तखतपुर। एसडीएम नितिन तिवारी के औचक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी समय में विभिन्न विभागों के 35 अधिकारी और कर्मचारी नदारद थे। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब तलब किया गया है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, एसडीएम नितिन तिवारी ने तखतपुर स्थित एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, जनपद पंचायत और नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी बिना अनुमति कार्यालय से नदारद थे। उपस्थिति पंजी और बायोमैट्रिक रिकॉर्ड की जांच में भी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।
कार्यालय समय में अनुपस्थित सभी 35 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 24 घंटे के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बायोमैट्रिक व्यवस्था लागू होने के बाद भी कर्मचारियों द्वारा मनमाने तरीके से उपस्थिति दर्ज करने की शिकायतें मिली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *