The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

उसूर ब्लॉक को नीति आयोग की रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान

Spread the love

रायपुर से आई एक गौरवपूर्ण खबर के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों का असर अब राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगा है। नीति आयोग द्वारा जारी आकांक्षी ब्लॉकों की ‘चैंपियंस ऑफ द क्वार्टर’ (अक्टूबर-दिसंबर 2025) रिपोर्ट में बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक ने सेंट्रल जोन में पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उसूर ब्लॉक के नागरिकों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और जिला प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि यह सुशासन और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि बस्तर के दूरस्थ गांवों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता रही है और कठिन परिस्थितियों में उसूर ब्लॉक ने जो सफलता हासिल की है, वह पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक है। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि का श्रेय स्वास्थ्य कर्मियों, मितानिन बहनों, एएनएम और डॉक्टरों की मेहनत और समर्पण को दिया। वहीं वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने भी इस सफलता को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि कभी बुनियादी सुविधाओं से दूर माना जाने वाला उसूर ब्लॉक आज देश के लिए विकास का मॉडल बन गया है और यह सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जमीनी स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *