The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गांजा तस्कर गिरोह को पुलिस ने दबोचा,एक महिला समेत तीन आरोपी ​​गिरफ्तार,साठ किलो के गांजा जप्त

Spread the love

जशपुर। जशपुर के लावाकेरा पुलिस चेकपोस्ट पर पुलिस ने गांजा तस्कर गिरोह को दबोचा है। इस गिरोह में एक महिला समेत तीन लोग शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक ये सभी स्कोडा कार में सवार थे जिसमें साठ किलो के गांजा बरामद हुआ है। एसपी विजय अग्रवाल ने कहा है की लावाकेरा चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान रात ढाई बजे के लगभग स्कोडा कार सवार रोके गए थे, वाहन से बड़ी मात्रा में गाँजा बरामद हुआ है, एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तस्करों के रुप में पहचाने गए तीनों के साथ एक किशोरी भी है जिसकी आयु लगभग चौदह साल है। जिन्हें पकड़ा गया है उनमें मोहन लाल,राजन विश्वकर्मा और ज्योति विश्वकर्मा शामिल हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *