The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शांति नगर के शासकीय आवासों में अवैध कब्जा और अनैतिक कृत्य – बृजमोहन ने खड़े किए सवाल

Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर के शांति नगर स्थित सिंचाई कॉलोनी में शासकीय सेवकों के लिये निर्मित शासकीय आवासों में अवैध कब्जाधारियों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। इनके द्वारा परिसर का माहौल खराब करने के साथ-साथ संदिग्ध घटनाओं को भी अंजाम दिया जा रहा है। इस कॉलोनी के अंतर्गत मकान नं. जी-42, जी-43, जी-46, जी-48, जी-49, जी-50, जी-51 एवं एच-112 को शासन द्वारा पुनर्निमाण हेतु खाली कराया गया, किन्तु उनमें 1 वर्ष से अवैध कब्जाधारियों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। जिसके कारण वहां निवासरत लोग मानसिक रूप से प्रताड़ित हैं एवं डर के साये में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। वहां अप्रिय घटना घटने की प्रबल संभावना है। राज्य सरकार को इसकी शिकायत प्राप्त होने के बावजूद भी अब तक कोई कार्यवाही नही की गयी। इसके कारण परिसर में रह रहे शासकीय कर्मचारियों में सरकार के प्रति काफी रोष एवं आक्रोश व्याप्त है।यह बात बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के दौरान ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से कही थी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor