Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बड़ी खबर: 84 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर​ गिरफ्तार

Spread the love

महासमुंद। कोमाखान पुलिस ने एक ट्रक से 84 लाख का 4 क्विंटल 20 किलो गांजा पकड़ा है। तस्कर ओडिशा से अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) ले जा रहे थे। कोमाखान थाना टीम एनएच 353 फॉरेस्ट ना कैटेगरी में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सरहदी राज्य उड़ीसा से ट्रक में अवैध गांजा परिवहन किया जा रहा है।

तब ट्रक क्रमांक यूपी 83 सीटी 1655 उड़ीसा की ओर से आ रही थी जिसे टेमरी नाका के पास रोका गया. ट्रक में सुन्नी कुमार पिता बबलू 19 वर्ष ग्राम जलालपुर थाना करैल जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश एवं विष्णु जौदान पिता सत्यप्रकाश जौदान 30 वर्ष ग्राम पोस्ट मुरैना थाना गांव जिला अलीगढ़ यूपी के व्यक्तियों उस गाड़ी में थे जिनसे पूछताछ की गई । कुछ समय तक उन्होंने लोहे के पास होना बताया जब कड़ी पूछताछ की गई तो उसमें से गांजा 420 किलोग्राम जप्त किया गया। जिसकी कीमत 84 लाख रुपए है एवं ट्रक की लगभग कीमत 1200000 रुपए आंकी गई है। आरोपियों के विरुद्ध थाना कोमाखान में धारा 20b नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor