The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तलवार से जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Spread the love

राजनांदगांव। पुरानी रंजिश के चलते मारपीट कर तलवार से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जालबांधा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत अपने दोस्त से मिलने गए घर के पास बैठे प्रार्थी सुनील वर्मा से आरोपी कैलाश यादव 23 वर्ष, तिलेश्वर उर्फ टिल्लु 22 वर्ष एवं श्याम साहू 25 वर्ष ने पुरानी रंजिश के चलते वाद-विवाद किया। प्रार्थी पर तलवार से जानलेवा हमला भी किया गया। वहीं पास खड़ी वाहन के कांच को आरोपी टिल्लु यादव व श्याम साहू ने डंडे से तोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया था। पुलिस ने उक्त कैलाश यादव, टिल्लू (तिलेश्वर) और श्याम साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor