Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कलेक्ट्रेट परिसर में चिल्ला चिल्लाकर एक शख्स करने लगा प्रधानमंत्री आवास योजना की मांग,आना पडा एसडीएम को

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा । कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय बवाल मच गया जब एक शख्स चिल्ला चिल्लाकर प्रधानमंत्री आवास योजना की मांग करने लगा जिसके बाद उसे पुलिसकर्मियों ने कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर किया और उसे समझाईस दी गई।
आज कलेक्ट्रेट परिसर में जन सुनवाई के दौरान एक शख्स अपना आपा खो बैठा और चिल्ला चिल्लाकर प्रधानमंत्री आवास योजना की मांग करने लगा। ये शख्स कुछ लोगो के साथ जन सुनवाई में अपनी मांगो को लेकर आया था। इसी दौरान अपनी फरियाद लेकर पहुंचे महेश कुमार श्रीवास ने बताया कि एक साल पहले इमलीछापर कुसमुंडा सर्वमंगला फोरलेन मार्ग के निर्माण हेतु बहुत से बेजा कब्ज़ाधारियों के घरो पर नगर निगम ने बुलडोजर चलवा दिया था लेकिन विस्थापित गरीब परिवारों को उनके घर और दुकानों का कोई मुआवजा नहीं दिया गया। जिसकी मांग को लेकर आज वे कलेक्ट्रेट पहुंचे है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor