The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

महापौर ने किया पेन्ड्री तथा लखोली दुर्गा चौक में नाली निर्माण पी.सी.सी. रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव । शहर विकास की कडी में पेन्ड्री वार्ड नं. 20 में अधोसंरचना मद अंतर्गत 3.00 लाख रूपये की लागत से नाली निर्माण व 4 लाख रूपये की लागत से पी.सी.सी. रोड निर्माण एवं लखोली वार्ड नं. 35 सतनामी पारा में अधोसंरचना मद अंतर्गत 5.00 लाख रूपये की लागत से पी.सी.सी. रोड निर्माण व भैरा पारा में 5.00 लाख रूपये की लगात से नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड कर किया गया।कार्यक्रम में महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे । कार्यक्रम के प्रारंभ में वहां के नागरिकों ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा अलग अलग वार्ड मेे आयोजित कार्यक्रम में नाली व पी.सी.सी. रोड निर्माण कार्य का पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शहर में मूलभूत सुविधा रोड, नाली के लिये राशि उपलब्ध कराई गई थी , जिससे वार्डो में विकास कार्य कराये जा रहे है, इसी कडी में आज पेन्ड्री में लगभग 3.00 लाख रूपये की लागत से नाली व 4 लाख रूपये की लागत से पी.सी.सी. रोड तथा लखोली सतनामी पारा में 5 लाख रूपये की लागत से पी.सी.सी. रोड व भैरा पारा में 5 लाख रूपये की लागत से नाली निर्माण कराया जा रहा है। उक्त दोनों वार्डो में नाली व पी.सी.सी. रोड बन जाने से क्षेत्रवासियों को सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराये जायेगे। इस अवसर प्र.सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *