The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimePolice DepartmentPolitics

ड्रग्स माफियाओं पर कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर आप नेताओं ने की डीजीपी से मुलाकात

Spread the love

रायपुर। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आज पुलिस महानिदेशक से मुलाकात कर ड्रग्स माफियाओं पर कार्यवाही की मांग की। शहर अध्यक्ष पलविंदर पन्नू के नेतृत्व में पिछले कई महीनों से ड्रग्स व नशीली पदार्थों के खिलाफ लगातार आप आवाज उठा रही है। लेकिन बीते दो दिन पहले पार्टी के शहर अध्यक्ष के ऑफिस में कुछ लोगो ने तोड़फोड़ कर उन्हें धमकी दी है कि ड्रग्स के खिलाफ कही शिकायत न करें। यदि शिकायत की गई तो परिणाम भुगतने को तैयार रहें, ऐसा कहा गया।

उत्तम जायसवाल ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हमने इसकी शिकायत पुलिस महानिदेशक से की है। शहर अध्यक्ष से मारपीट करने वालो की जल्द गिरफ्तार की जानी चाहिए। पुलिस महानिदेशक से मुलाकात करने वालो में पार्टी प्रवक्ता मुन्ना बिसेन,अनुषा जोसेफ, पलविंदर पन्नू , गुरुलाल सिंग शामिल रहे। 

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *