The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

एक तरफा प्यार में पागल आशिक ने नाबालिग बच्ची की हाथ में मारा चाकू,आरोपी फरार

Spread the love

रायपुर। एक तरफा प्यार में पागल युवक ने नाबालिग बच्ची की हाथ में चाकू मार व​हां से फरार ​हो गया। मामला टिकरापारा क्षेत्र का है बच्ची के परिजन ने शुक्रवार को पुलिस से इस मामले में शिकायत कराई हैे। पुलिस की टीम फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 324 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

दरसल 14 साल की बच्ची संतोषी नगर इलाके के एक सरकारी स्कूल में पढ़ती है। वह हर रोज की तरह गुरुवार को भी स्कूल जाने निकली थी, लेकिन तभी रास्ते में आरोपी सादिक ने उसे रोक लिया। 22 साल का सादिक 14 साल की इस बच्ची से पहले भी अपने इश्क का इजहार कर चुका था। मगर बच्ची इसे नजरअंदाज करती रही। एक तरफा प्यार की की सनक में आरोपी को बच्ची की यह बेरुखी पसंद नहीं आई। उसने स्कूल के पास ही बच्ची के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। बच्ची ने पुलिस को बताया कि उसने कहा कि तेरे हाथ में मेरा नाम जिंदगी भर रहेगा, और चाकू मार दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor