The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

16 लाख के ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

अम्बिकापुर। अम्बिकापुर पुलिस ने 16 लाख रुपये के ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी झारखंड का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना मिली कि कोतवाली थाना क्षेत्र के बास बाड़ी के पास एक संदेही युवक पल्सर बाइक में नशीला पदार्थ बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने दबिश देकर पल्सर सवार युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राजू कुमार चंद्रवंशी पिता नरेश चंद्रवंशी 25 वर्ष निवासी नगवा मोहल्ला थाना गढ़वा जिला गढ़वा झारखंड होना बताया। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 81.10 ग्राम ब्राउन शुगर मिला, जिसका बाजार मूल्य 16 लाख रुपये है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *