Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Bollywood

एक्टर मिथुन चक्रवर्ती जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे,श्रुति हासन भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं

Spread the love

THEPOPATLALएक्टर मिथुन चक्रवर्ती जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मिथुन ने हाल ही में एक वेब सीरीज साइन की है। इस सीरीज में मिथुन के साथ श्रुति हासन भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। यह श्रुति की भी पहली वेब सीरीज होने वाली है। सूत्रों के मुताबिक, सीरीज की शूटिंग पूरी हो गई है। मुकुल अभ्यंकर इस सीरीज को डायरेक्ट कर रहे हैं। सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने इसे प्रोड्यूस किया है। सीरीज में मिथुन-श्रुति के अलावा अर्जन बाजवा, गौहर खान और सत्यजीत दुबे भी लीड रोल में हैं। जानकारी के मुताबिक, यह सीरीज लेखक रवि सुब्रमण्यम के उपन्यास ‘द बेस्टसेलर शी वॉट्ट’ पर आधारित है। सीरीज का टाइटल अभी तक फाइनल नहीं किया गया है, जिसे 2022 की पहली छमाही में रिलीज किया जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor