The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पत्नी से विवाद के बाद 3 दिन से लापता यवक का शव कुएं में मिला,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

कोरबा । जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में कुएं से युवक की तैरती हुई लाश मिली है। उसने 2 साल पहले ही लव मैरिज किया था। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में विवाद होने लगा था। इस बीच 3 दिन पहले युवक लापता हो गया। अब उसकी लाश मिली है। युवक के परिजनों ने उसको हत्या की आशंका जताई है। कटाईनार निवासी मुकेश पांडे 25 वर्ष 28 जनवरी को शाम से अचानक लापता हो गया था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। मगर उसका कुछ पता नहीं चल सका। अगले दिन उसके परिजनों ने थाने में इसकी शिकायत भी की थी। इस दौरान मंगलवार सुबह गजरा बस्ती में एक कुएं में उसका शव तैरता हुआ मिल गया। घटना के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाला गया। बाद में उस पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई थी। परिजनों का कहना है कि जिस कुएं में मनीष का शव मिला। उसके कुछ दूर पर ही उसकी पत्नी का घर है। फिलहाल पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *