The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मुख्यमंत्री ने गरियाबंद जिले के छुरा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में हितग्राहियों को सामग्री और सहायता राशि के चेक वितरित किए

Spread the love

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजिम विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड मुख्यालय छुरा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री और सहायता राशि के चेक वितरित किए।
कार्यक्रम में मछली पालन विभाग के 16 हितग्राहियों को जाल, आइस बॉक्स और ग्रोथ प्रमोटर प्रदान किए ।इसी तरह कृषि विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को नैपसेक स्प्रेयर, शिक्षा विभाग द्वारा निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद स्कूल छुरा की 20 छात्राओं को सायकल, समाज कल्याण विभाग अंतर्गत 1 हितग्राही को ट्रायसायकल, 2 हितग्राहियों को इलेक्ट्रानिक सायकल, 2 हितग्राहियों को व्हील चेयर और 10 हितग्राहियों को श्रवण यंत्र वितरण किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत 5 महिला स्व.सहायता समूहों को 80-80 हजार रूपए की राशि के चेक, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 1 हितग्राही को अनुकंपा अनुदान राशि 1 लाख रूपए का चेक प्रदान किया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor