The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत के बाद परिजनों ने थाने के सामने शव को रखकर किया प्रदर्शन

Spread the love

रायगढ़। रायगढ़ में पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी डायल-112 की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजन 50 लाख रुपए और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा नेताओं के साथ ही अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं। बातचीत चल रही है। इस बीच आरोपी ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, भजनडीपा निवासी विमल दास महंत 38वर्ष ट्रांसपोर्ट कंपनी में मैनेजर था। वह सोमवार रात अपने साथी विद्याधर के साथ किसी काम से स्टेशन गया था। दोनों वहां से रात करीब 9.30 बजे बाइक पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोतरा रोड चौकी के पास डायल-112 की गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में विमल और विद्याधर घायल हो गए। दोनों को अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान विमल की मौत हो गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *