The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

ब्रेकिंग न्यूज़ :बीमार मां की गला घोटकर बेटे ने कर दी हत्या,आरोपी गिरफ़्तार

Spread the love

”संजय चौबे”
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में कलयुगी बेटे ने गुस्से में आकर कपड़े से मां का गला घोंट कर अपनी माँ की हत्या कर दी। महिला की कमर की हड्डी फ्रेक्चर हो जाने से विगत छ: माह से घर में बिस्तर पर ही भोजन करना व मल मूत्र करना होता था,उसकी देखभाल उसका बेटा करता था।
मामला टिकरापारा थाना इलाके का है जहां 20 सितंबर की रात चार बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बुजुर्ग महिला शकुंतला जाधव की मौत हो गयी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिसके बाद शार्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या के कारण का राजफाश हुआ। घटना स्थल की बारीकी से जांच एवं आरोपी बेटे से पूछताछ के बाद पुलिस ने पाया कि राधाबाई कालेज के सामने , मठपारा निवासी मृतक महिला के बेटे गोलू ऊर्फ जयेश जाधव 35 वर्ष ने ही महिला की कपड़े से गला घोंट हत्या कर दी है। आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा में मामला दर्ज कर गिरफ़्तार किया गया है।
इस मामले में महिला का भतीजा थाना आकर मौखिक जुबानी रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके बुआ श्रीमती शकुंतला जाधव की कमर की हड्डी फ्रेक्चर हो जाने से विगत छ: माह से घर में बिस्तर पर ही भोजन करना व मल मूत्र करना होता था इसके बुआ का लडका जयेश जाधव द्वारा ही श्रीमती शकुंतला जाधव को मल मूत्र कराना साफ सफाई करना व भोजन कराना होता था दोनों समय का भोजन इसके बुआ शकुंतला जाधव की लडकी भारती व रिश्तेदारों के यहां से आता था इसके बुआ श्रीमती शकुंतला जाधव का लडका जयेश आज दिनांक 20.09.2022 को सुबह 04.00 बजे बताया कि उसकी मां श्रीमती शकुंतला जाधव की मृत्यू हो गई है। श्रीमती शकुंतला जाधव का अचानक मृत्यू हो जाने से संदेह होने पर इसकी सुचना पुलिस को दी गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *