The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

PoliticsChhattisgarh

बृजमोहन ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, विदेश व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री को लिखा पत्र

Spread the love

रायपुर। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को यूक्रेन से वापस हुए छात्र एवं उनके पालकों ने मुलाकात कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और पढ़ाई की व्यवस्था करने में सहयोग करने की मांग की। निवास पर आयोजित बैठक में आज रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण युक्रेन से वापस हुए मेडिकल छात्रों तथा उनके पालकों ने मुलाकात की और प्रधानमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में युक्रेन से उन्हें सकुशल वापसी के केन्द्र के प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा गया है कि उनके आगे के अध्ययन के लिए सरकार शीघ्र-अतिशीघ्र निर्णय ले ताकि उनका भविष्य खराब न हो और वे नियमित रूप से मेडिकल की बढ़ाई जारी रख सकें। ज्ञापन में उन्होंने बृजमोहन अग्रवाल से उनकी मांगों एवं समस्याओं पर मान. प्रधामंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का ध्यान आकृष्ट कराने का भी अनुरोध किया है। श्री अग्रवाल ने छात्रों एवं पालकों की चिंता को स्वभाविक बताया है और यथा संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।श्री अग्रवाल ने छात्रों द्वारा उठाए गए विषयों को लेकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री श्री अमित शाह व विदेश मंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री को पत्र लिखकर यूक्रेन से वापस आए मेडिकल छात्रों के विषय पर इनके आगे की पढ़ाई को लेकर शीघ्र कोई निर्णय लेने की मांग की है वाह छात्रों एवं पालकों का ज्ञापन संबंधित मंत्रियों को प्रेषित किया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor