Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने प्रदेश कांग्रेस के कंट्रोल रूम प्रभारियों की ली बैठक

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने प्रदेश कांग्रेस के कंट्रोल रूम प्रभारियों की बैठक लेकर प्रदेश में चल रहे कांग्रेस की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान बूथ कमेटियों के पुनर्गठन और सदस्यता अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। राजीव भवन में आयोजित बैठक में कंट्रोल रूम प्रभारियों ने जिलों में चल रहे बूथ कमेटी के पुनर्गठन और सदस्यता अभियान के बारे जानकारी दी। पुनिया ने जिन जिलों में बूथ कमेटियों पुनर्गठन तथा सदस्यता अभियान का काम तीव्रगति से नहीं चल रहा वहां और गति लाने का निर्देश दिया। बैठक में बूथ प्रबंधन कमेटी के प्रभारी गिरीश देवांगन, प्रभारी महामंत्री संगठन, प्रभारी महामंत्री प्रशासन, कंट्रोल रूम के सदस्य सतीश चौरसिया, सोमेन चटर्जी, नरेश गढ़पाल, किरण सिन्हा, निवेदिता चटर्जी, पूजा देवांगन, चन्द्रवती साहू, साक्षी सिरमोर, सर्वजीत ठाकुर, रिजवान, रेहान खान, सैय्यद फारूख उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor