The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कलेक्टर दुर्ग को कोरोना संक्रमण रोकथाम में कुशल प्रबंधन के लिए मरार पटेल समाज द्वारा सम्मानित

Spread the love

दुर्ग। कोरोना वायरस संक्रमण और इस आपदा और चुनौती का प्रभावी तरीके से निपटने के लिए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे द्वारा उचित समय पर लॉक डॉउन कर कुशल प्रबंधन की वजह से कोरोना संक्रमण के रोकथाम में दुर्ग जिला में मिली सफलता के लिए शनिवार को छत्तीसगढ़ मरार पटेल समाज, कर्मचारी/अधिकारी प्रकोष्ठ के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा कलेक्टर दुर्ग डॉ. भुरे को प्रतीक चिन्ह और पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए कलेक्टर के पूरे टीम को बधाई दिए। इस अवसर पर पर डिप्टी कलेक्टर दुर्ग जागेश्वर कौशल और जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. हेमलाल पटेल को भी सम्मानित किया गया। कर्मचारी/अधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष लिलार सिंह ने बताया कोरोना से मृत निर्धन और बेसहारा परिवारों को पांच हजार रुपए की सहयोग राशि समाज के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र नायक पटेल के कुशल मार्गदर्शन में प्रदान किया गया है। इस अवसर पर समाज के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील पटेल, संरक्षक ब्रम्हदेव पटेल,कोषाध्यक्ष बिंदु राम पटेल, उपाध्यक्ष खेलू राम पटेल, महामंत्री केशव पटेल, उपाध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ नरेश पाटिल, जिलाध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ विष्णु पटेल, युवा प्रकोष्ठ महामंत्री हरीश पाटिल, डॉ. प्रेमलाल पटेल, सच्चिदानंद सूर्यवंशी उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor