The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

सूने मकान का दरवाजा तोड़कर सोने -चांदी के गहने चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love


रायपुर । सूने मकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर सोने -चांदी के गहने चोरी कर लेने की रिपोर्ट सिविल लाइन्स थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार शांति नगर सिंचाई कालोनी रायपुर निवासी हितेन्द्र कुमार वानखेडे 55 वर्ष ने सिविल लाइन्स थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत है। प्रार्थी अपनी बहन पमा वानखेडे एवं भांजे प्रवीण आयसपुरे के साथ गणेश चतुर्थी एंव पितर मनाने गृहग्राम दुर्ग आया था। 26.09.2022 को सुबह करीबन 06.30 बजे वापस रायपुर स्थित घर आया तब घर के पिछले दरवाजे को देखे तो दरवाजे टूटा हुआ था तथा पूजा रूम में रखे आलमारी को चेक किये तो देखे लाकर में रखे जेवर नहीं था ,कोई अज्ञात चोर पिछले दरवाजे को तोडकर अंदर प्रवेश कर आलमारी खोलकर में रखे सोने का एक जोडी कंगन ,एक चेन,दो बाली,एक लेडिस अंगुठी एवं चांदी के पायल कीमती करीबन 45,000 रुपये को चोरी कर ले गया है ।घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380 ,457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *