The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

व्यावसायिक प्रशिक्षक भर्ती प्रक्रिया की जांच तेज, दोषियों पर एफआईआर करने के निर्देश

Spread the love

रायपुर। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा व्यावसायिक प्रशिक्षक भर्ती प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं, लेनदेन एवं भ्रष्टाचार की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, रायपुर द्वारा संचालित भर्ती प्रक्रिया में प्राप्त शिकायतों के आधार पर प्रारंभिक जांच प्रतिवेदन शासन को प्राप्त हुआ है। प्रतिवेदन के अनुसार चयन प्रक्रिया में गड़बड़ियों की पुष्टि हुई है। मंत्री के निर्देशानुसार स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दोषी अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध तत्काल एफ.आई.आर. दर्ज की जाए एवं कार्रवाई की प्रगति से शासन को अवगत कराया जाए।
गौरतलब है कि इस विषय पर पूर्व में आयोजित बैठक में शिक्षा मंत्री ने ही कड़े शब्दों में निर्देश दिए थे कि विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा न जाए तथा सभी मामलों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए। भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति पर कार्य किया जा रहा है। विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor