Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

जैजैपुर-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम हसौद में आदिशक्ति माँ महामाया देवी का किया दर्शन

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा क्षेत्र जैजैपुर में भेंट-मुलाकात अभियान, अधिकारियों की समीक्षा बैठक और प्रेस कांफ्रेंस के बाद आज ग्राम हसौद में आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर में दर्शन के लिए पहुँचे और पारंपरिक विधि-विधान से देवी माँ की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने आदिशक्ति माँ महामाया देवी से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना की। स्थानीय लोगों के मुताबिक़ यहाँ आदिशक्ति माँ महामाया देवी की प्रतिमा स्वयंभू प्रकट हुई हैं और यह प्रतिमा बहुत पुरातन बतायी जाती हैं। वही सन 2003 में गांव वालों ने मिलकर मंदिर का पुनर्निर्माण कराया है। इसके साथ ही मंदिर परिसर के बाहर ग्रामवासियों द्वारा मुख्यमंत्री के हसौद आगमन की खुशी और उनके सम्मान में उन्हें हसौद के प्रसिद्ध पेड़े से तौला गया।
मिठास की नगरी हसौद के विश्व-प्रसिद्ध पेड़े से तौले गए मुख्यमंत्रीस्थानीय लोगों ने बताया कि मिठास की नगरी हसौद में शुद्ध दूध के खोवे से विशेष विधि से पेड़ा बनाया जाता है जिस कारण इसमें कुछ विशेष तरह की मिठास होती है। देश-प्रदेश के हर क्षेत्र से लोग यहां के पेड़े की खरीददारी के लिए आते हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor