The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जनक नंदन कश्यप को मिला प्रदेश में स्थान मित्रों में खुशी की लहर

Spread the love

“नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जनक नंदन कश्यप को प्रदेश कांग्रेस सचिव नियुक्त किया गया है।इस नियुक्ति के बाद से उनका कद और बढ़ गया है वहीं उनके इस नियुक्ति पर पूर्व मंत्री शिव नेताम, बीरेश ठाकुर, हेमंत ध्रुव, जितेंद्र सिंह ठाकुर, नरेश ठाकुर, दिलीप खटवानी, केआर नाग, सुनील बबला पाढ़ी, राजकुमार ठाकुर, पंकज वाधवानी, गिरधारी मंडावी, छन्नू नायक सहित अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है।इस नियुक्ति के लिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज,मुख्यमंत्री सलाहकार राजेश तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सहित शिशुपाल शोरी विधायक कांकेर, सावित्री मंडावी विधायक भानुप्रतापपुर व अनूप नाग विधायक अंतागढ़ का आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी द्वारा दिये गये इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की बात कही है।कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े जनक नंदन कश्यप को पार्टी पहले भी अहम पद की जिम्मेदारी दे चुकी है जिसमें 1980 में अध्यक्ष ब्लॉक युवक कांग्रेस कांकेर ग्रामीण, मोटीवेटर आल इण्डिया युवा काग्रेंस (1985), मध्यप्रदेश कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सहित प्रमुखों पद में रहे हैवहीं वर्तमान में वे प्रदेश किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष भी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor