The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

लालू यादव डाइनिंग टेबल पर बैठकर कर रहे थे नाश्ता, तभी कमरे के वॉल फेन में लगी आग,सेवादारों ने बिजली काट कर पाया काबू

Spread the love

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के कमरे में लगे वॉल फैन में अचानक लग गई। इस दौरान लालू यादव डाइनिंग टेबल पर बैठकर नाश्ता कर रहे थे। यह घटना झारखंड के पलामू जिले के सर्किट हाउस की है। लालू के कमरे में आग लगने की सूचना पर सर्किट हाउस में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। हालांकि, लालू यादव को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है।
बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी, उस समय लालू प्रसाद बगल के डाइनिंग हॉल में बैठकर आराम से नाश्ता कर रहे थे। आग लगने की सूचना पर आनन-फानन में सर्किट हाउस में मौजूद सेवादारों और अन्य लोगों ने पहले बिजली कटवाई और फिर आग पर काबू पाया गया।
बता दें कि आठ जून को पलामू सिविल कोर्ट में लालू यादव की पेशी है।। इसी को लेकर वे तीन दिन के झारखंड प्रवास पर हैं। लालू यादव पर झारखंड के गढ़वा में विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज हुआ था। लालू पर आरोप है कि चुनावी सभा के दौरान लालू यादव ने लैंडिग के लिए तय स्थान से दूर एक खेत में हेलीकॉप्टर उतरवा दिया था। इस मामले में उन पर केस दर्ज किया गया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *