The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

माओवादियों ने मुखबिरी के शक में एक युवती समेत तीन युवाओं की हत्या

Spread the love

बीजापुर। बीजापुर जिले में एक बार फिर से माओवादियों ने पुलिस की मुखबिरी के शक 3 युवाओं की हत्या कर दी। इनमें एक युवती भी शामिल है। बताया जा रहा है कि माओवादियों ने गुरुवार रात जन अदालत लगाकर वारदात को अंजाम दिया है। मामला जिले के गंगालुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के नक्सल प्रभावित इलाके इडिनार में नक्सलियों ने जन अदालत लगाई थी। इस जन अदालत में इलाके के 2-3 गांव के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। उनके बीच माओवादियों ने युवक पुनेम, युवती मंगी समेत एक अन्य युवक को खड़ा किया। हाथों को रस्सी से बांध रखा था। फिर ग्रामीणों से कहा कि ये तीनों गद्दार हैं। ये सभी पुलिस को हमारी सूचना देते थे। यह कहकर नक्सलियों ने धारदार हथियार से वार कर तीनों की हत्या कर दी। इधर, इस संबंध में बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor