Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बिहार से पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस लाने वाले युवक गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। रायपुर में पुरानी रंजिश का बदला लेने बिहार से पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस लाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार, विक्की उर्फ विकास चौधरी 22 वर्ष का मंदिर हसौद इलाके में ढाबा है। आरोपी के ढाबा पर पिछले लंबे समय से कोई युवक कब्जा करने का प्रयास कर रहा था। इसी विवाद को लेकर 6 दिन पहले मौदहापारा इलाके में उसकी लड़ाई हुई थी, जिसमें विक्की मार खा गया था। इसी विवाद का बदला लेने आरोपी बिहार के औरंगाबाद से 34 हजार रुपए में पिस्टल और 8 नग कारतूस खरीदकर रायपुर पहुंचा था। आरोपी विक्की उर्फ विकास का इरादा युवक की गोली मारकर हत्या करने का था, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट समेत कई मामलों के प्रकरण दर्ज है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor