The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

नाबालिग को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, हो गई गर्भवती,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। नाबालिक पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक 30 अक्टूबर को 17 वर्षीय पीड़िता निवासी थाना क्षेत्र तिल्दा नेवरा ने थाना नेवरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मेघनाथ यादव उर्फ अनिल निवासी ग्राम सगुनी धरसींवा को जानती है जो पीड़िता के गांव में आकर पीड़िता से बातचीत करता था जिससे दोनों में परिचय हो गया था।

मेघनाथ यादव उर्फ अनिल ने पीड़िता को शादी करने का प्रलोभन देकर फरवरी माह 2021 में पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया एवं किसी को बताने पर शादी नहीं करने और जान से मारने की धमकी दिया। मेघनाथ यादव उर्फ अनिल मौका पाकर पीड़िता के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा जिससे पीड़िता गर्भवती हो गयी एवं 22 अक्टूबर को एक बच्ची को जन्म दिया, कि पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना नेवरा में अपराध क्रमांक 419/21 धारा 376, 450, 506 भादवि. एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *