The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

मुंह बोली भांजी के साथ दुष्कर्म,आरोपी चिप्स खिलाने के बहाने ले गया था घर से

Spread the love

बलौदाबाजार/रायपुर।बलौदाबाजार जिले में स्थित पलारी में मामा-भांजी के रिश्तों को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी मुंह बोली भांजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।यही नहीं आरोपी पीड़िता को एक बार पहले भी दुष्कर्म करने की कोशिश कर चुका है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है। दर्ज शिकायत के मुताबिक आरोपी मधुराज बोस 21 वर्ष वार्ड क्रमांक 11, पलारी का रहने वाला है। वह 22 अप्रैल को अपनी मुंहबोली दीदी पीड़िता की मां से मिलने उसके गांव गया था। इस दौरान उसने 6 वर्षीय बच्ची को चिप्स खिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने साथ गांव के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर बच्ची को घर में छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता की मां को घटना के बारे पता चलने पर पलारी थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
”संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor