The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

साप्ताहिक बाजार में चार जगह नक्सलियों ने लगाये बैनर, आरक्षक की हत्या करने की कही बात

Spread the love

“नरेश भीमगज की रिपोर्ट“
कांकेर। नक्सलियों द्वारा शनिवार रात्रि में दुर्गूकोंदल के साप्ताहिक बाजार में चार बैनर लगाकर आरक्षक सोमू उसेण्डी की 30 दिसंबर 2021को आलकन्हार जंगल में हत्या करने की बात लिखी है। दुर्गूकोंदल के साप्ताहिक बाजार स्थल में बैनर लगाये जाने से लोगों में दहशत का माहौल है। इधर नक्सली बैनर होने की जानकारी मिलते ही दुर्गूकोंदल पुलिस ने चार बैनर जप्त किया है। नक्सली बैनर प्रतापपुर एरिया कमेटी ने लगाया है, जिसमें गढ़वनटोला निवासी सोमू उसेण्डी की हत्या करने की जिम्मेदारी लिया, बैनर में लिखा है, कि सोमू उसेण्डी गांव में गोपनीय सैनिक रहकर मुखबीरी करता था, हमारे संगठन के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी कराता था, लोगों को धमकी देकर पैसा लूटपाट करता था, और 2019में आरक्षक में भर्ती होकर काम करता था, जिसे पीएलजीए के एक टुकड़ी ने रास्ते में पकड़कर 30दिसंबर को हत्या कर दिया गया। इधर बाजार स्थल में नक्सली बैनर मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है, नक्सलियों ने जुलाई अगस्त महिने में भी बाजार स्थल में बैनर पोस्टर के साथ लकड़ी का स्मारक लगाया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor