Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अब ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर लगाई जाएगी वैक्सीन,जिस क्षेत्रों में सबसे कम वैक्सीनेशन हुआ है वही से होगा शुरू

Spread the love

रायपर। स्वास्थ्य विभाग ने बिलासपुर में अब लोगों के घर-घर जाकर कोरोना वैक्सीन लगाने की बात ​क​ही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। हेल्थ डिपार्टमेंट के अनुसार इसकी शुरूआत ग्रामीण क्षेत्रों से करेंगे। जिले में 13 लाख 32 हजार 830 लोगों को वैक्सीन लगाने का टारगेट है। लेकिन अब तक 53% यानि 7 लाख से ऊपर लोगों को टीका लगा है। हेल्थ डिपार्टमेंट के अनुसार शुरुआत में ऐसे क्षेत्रों की लिस्ट बनाई जा रही है,जहां सबसे कम वैक्सीनेशन हुआ है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की तरफ ये जानकारी अब तक नहीं दी गई है कि घर-घर जाकर वैक्सीन लगाने का कम कब से किया जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor