The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

इंडियन स्टार कछुए की तस्करी करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार,4 नग कछुआ जब्त

Spread the love

दंतेवाड़ा। वन विभाग की टीम ने बड़े कारली गीदम वनपरिक्षेत्र में दुर्लभ प्रजाति की तस्करी करने वाले एक तस्कर समेत 4 कछुए जप्त किए है। ये तस्कर इंडियन स्टार कुछुआ की तस्करी करने की तैयारी में था। लेकिन मौके में वन अमले ने धर दबोचा है। इंडियन स्टार कछुआ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखो रुपये है। मिली जानकारी के मुताबिक,12 फरवरी को जगदलपुर में वनअमले ने वन्यजीव पैंगोलिन का अवशेष 18900 किलोग्राम एवं वन्यप्राणी तेंदुआ के 05 नग नाखून की जप्ती कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था वनअमले ने तेंदुआ के 5 नग नाखून की जप्ती कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, तब पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि 4 नग कछुआ भी बड़े कारली आयतुपारा निवासी मनीराम के पास रखे है। जिसके बाद उक्त सूचना के आधार पर वन अमलो के साथ संयुक्त रूप से बड़े कारली निवासी मनीराम के घर पर दबिस देकर आरोपी से 4 नग वन्य जीव कछुआ जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जप्त जीव कछुआ विलुप्त एवं दुर्लभ प्रजाति का वन्यजीव है, जो सुखे स्थान पत्थरो के खोल में रहता है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लाखों की कीमत है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor