The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

देसी रिवाल्वर और कारतूस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Spread the love

अंबिकापुर। देसी रिवाल्वर और कारतूस के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला अंबिकापुर के गांधीनगर थाना अंतर्गत गोधनपुर क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार गोधनपुर इलाके में एक 55 वर्षीय व्यक्ति के रिवाल्वर और कारतूस लेकर घूमते रखने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस की टीम ने गोधनपुर से राजेश जायसवाल निवासी बौरीपारा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी अपने शर्ट के अंदर एक देसी रिवाल्वर रखा हुआ था और पेंट के पॉकेट में एक कारतूस भी पुलिस को बरामद हुई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल दाखिल किया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor